बड़ा तालाब में वॉटर लेवल से 60 फीट ऊंचा दिखेंगे स्वामी विवेकानंद, आज अनावरण

http://bit.ly/2M4yQFW

रांची. युवा दिवस पर राजधानी के बड़ेतालाब में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को अनावरण करेंगे। कांसे की बनी इस प्रतिमा कीऊंचाई 33 फीट है। विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा को बनाने में 17 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च हुए हैं। इसे नोएडा की राम सुतार आर्ट क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है, जो पद्मभूषण मूर्तिकार राम वीसुतार की है।

तालाब के बीच में है प्रतिमा

प्रतिमा 4 हिस्से में बंटी थी, इसलिए वेल्डिंग करके प्रतिमा खड़ी की गई है। पांच दिनों में प्रतिमा की पॉलिश, बेस और गोलंबर में ग्रेनाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। रोटरी पार्क से प्रतिमा तक जाने के लिए फुटब्रिज बना है, जिस पर कंक्रीट की ढलाई की गई है। साथ ही नगर निगम ने बड़ा तालाब के चारों ओर पाथ-वे बनाने सहित सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है।अब तालाब के बीच में स्वामीजी की प्रतिमा को साफ-साफ देखा जा सकता है।

देरी से प्रोजेक्ट का कॉस्ट 4 करोड़ बढ़ा
बड़ा तालाब के बीच में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने के प्रोजेक्ट में भी खेल हुआ। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था। 12 जनवरी 2018 को प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। इसके बाद उर्मिला कंस्ट्रक्शन से छीन कर प्रोजेक्ट सापोरजी पल्लोनजी कंपनी को दे दिया गया। अब 13 करोड़ के प्रोजेक्ट का कॉस्ट बढ़कर 17 करोड़ से अधिक हो गया।

वॉटर लेवलसे प्रतिमा की ऊंचाई 60 फीट

  • प्रोजेक्टके इंजीनियरों ने बताया कि तालाब के वाॅटर लेवल से प्रतिमा की कुल ऊंचाई 60 फुट हो गई है।
  • प्रतिमा की ऊंचाई 33 फुट है और पैडेस्ट्रियन की ऊंचाई 16 फुट। इसके अलावा गोलंबर 11 फुट ऊंचा है।
  • पहले इस प्रोजेक्ट की लागत 13 करोड़ थी। बाद में प्रोजेक्ट का कॉस्ट बढ़कर 17 करोड़ से अधिक हो गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची|बड़ा तालाब के बीच में स्थित टापू पर स्वामी विवेकानंद की 33 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा का पॉलिश का काम पूरा हो गया है। प्रतिमा लगाने के लिए बनाए गए मचान को भी हटा दिया गया है। - फोटो : संदीप नाग

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.