'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', रिलीज के साथ चौतरफा बवाल

http://bit.ly/2H6JVri

नेशनल डेस्क।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर
चौतरफा विरोध प्रदर्शन भी हुए। दिल्ली, कोलकाता, पंजाब और एमपी- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर हंगामा किया। पश्चिम बंगाल में तो एक सिनेमा हॉल की स्क्रीन तक फाड़ डाली गई। कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आइनॉक्स समूह के हिंद सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। विरोध को देखते हुए इस फिल्म के मुख्य
किरदार अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि ये उन लोगों की असहिष्णुता, जो सहिष्णु होने का ढोंग करते हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म दिखा रहे थिएटर में तोड़फोड़ की।

इसलिए हो रहा फिल्म को लेकर विरोध
फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल को दिखाया गया है। इसके बाद जर्नलिस्ट संजय बारू की एंट्री होती है और मनमोहन सिंह के चहेते होने की वजह से वे उनके मीडिया एडवाइजर बन जाते हैं। मनमोहन सिंह सोनिया गांधी का सम्मान करते हैं, संजय बारू की भाषा में कहें तो सोनिया उन्हें डिक्टेट करती हैं। युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, 'यह कुछ नहीं बल्कि एक प्रचार फिल्म है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्‌टे हैं। फिल्म की पटकथा मयंक तिवारी ने लिखी है। अनुपम खेर, अक्षय खन्ना और आहना कुमरा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
protest all over india-Congress workers disrupt screening of The Accidental Prime Minister

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.