गुरु गोबिंद सिंह की याद में प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया सिक्का, मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिखों के 10वें गुरु 'गुरुगोबिंद सिंह' की 352वीं जयंती पर उनकी याद में सिक्का जारी किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा, "गुरुगोबिंद सिंह की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।"
गुरुगोबिंद सिंह जब सिखों के धर्मगुरू बने तब उनकी उम्र महज 9 साल थी। वे अध्यात्म के ज्ञानी, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे।
दो साल पहले भी मोदी ने पटना में गुरु गोबिंद सिंह की याद में डाक टिकट जारी किया था। पिछले साल 30 दिसंबर को मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में उनके बलिदान और देशप्रेम की तारीफ की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं