हार्दिक पंड्या ने करण जौहर के चैट शो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- हार्दिक और राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ओपनर लोकेश राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में विवादित बयान देने के कारण टीम से बाहर किया गया है। हार्दिक ने शो में कहा था कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। दोनों के इस बयान से कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम ने खुद को अलग कर लिया था।
-पंड्या के इस बयान के बाद बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कारण बताओ नोटिस जारी की थी। इसके बाद हार्दिक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन बोर्ड इससे संतुष्ट नहीं था। उसके बाद दोनों को दो मैच के लिए प्रतिबंधित करने की बात कही गई थी।
हार्दिक ने ट्वीट करके मांगी थी माफी
विवाद के बाद हार्दिक ने माफी मांगते हुए कहा था, "मैं एक चैट शो पर गया था। मैंने कुछ टिप्पणियां कीं और इस दौरान मैंने इस बात का ध्यान नहीं दिया कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। मैं तहेदिल से इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह मैंने दुर्भावना के चलते या समाज के किसी खास वर्ग को बुरा दिखाने के लिए नहीं किया है। ईमानदारी से, मैं शो के नेचर के मुताबिक उसमें ज्यादा खो गया। मेरा मतलब किसी भावनाओं का अपमान करना या उन्हें आहत करना नहीं था।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं