दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को मिला गुमनाम ईमेल, बेटी का अपहरण करने की मिली धमकी, सुरक्षा में स्पेशल अफसर तैनात

http://bit.ly/2VOsOO3

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को अपहरण करने की धमकी मिली है। धमकी सीएम ऑफिस की ईमेल आईडी पर 3 दिन पहले दी गई थी, जिसमें केजरीवाल से कहा गया है कि अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी सूचना सिविल लाईंस थाने को दे दी गई है। पुलिस ने इसकी जांच स्पेशल सेल को सौंप दी है।

क्या लिखा है धमकी भरे ई-मेल में?
- ये धमकी ई-मेल के जरिए सीएम ऑफिस की ऑफिशियल आईडी पर 9 जनवरी को भेजा गया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि हम उसे अगवा कर लेंगे। अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो। मेल के अंत में यह मेल फर्जी है, लिखा हुआ है।
- इस ईमेल को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को भेज दिया गया है। ई-मेल भेजने वाले का अब पता नहीं चल सका है। हालांकि, धमकी के बाद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसके साथ एक पीएसओ तैनात कर दिया गया है।
- दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने ई-मेल मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे पुलिस की विशेष यूनिट की साइबर सेल को सौंपा गया है, जो ईमेल के आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वो कोर्ट से इजाजत के बाद मामले में FIR दर्ज करेंगे। वहीं, गुमनाम ई-मेल भेजने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है।
- बता दें इससे पहले सीएम केजरीवाल को भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 2017 में सीएम ऑफिस को ई-मेल भेजकर और 2016 में दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.