चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

http://bit.ly/2VOyeJ8

नई दिल्ली. भाजपा के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन सत्र में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले तीन राज्यों के चुनाव गंवाने के बाद पार्टी के लिए यह अधिवेशन काफी अहम माना जा रहा है। एक दिन पहले ही पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव को वैचारिक युद्ध बताया था।

2019 में हार पानीपत में मराठाओं के हार जैसी होगी
शाह ने कहा कि विरोधियों के पास न तो नेता है और न ही नीति। मराठा एक युद्ध हारे थे तो देश 200 साल के लिए गुलाम हो गया था। 2019 में स्थिति उसी तरह की रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि 2019 में देश में मोदी सरकार बनवा दीजिए, फिर भाजपा केरल में भी सरकार बना लेगी।

जीएसटी-सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत
अमित शाह ने मोदी सरकार के सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ''दोनों सदनों में इस बिल (सवर्ण आरक्षण) को पास कराकर सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। संविधान में जो अब तक के महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं उनमें 124वां संशोधन सबसे अहम है। दूसरा फैसला जीएसटी के कानून के तहत हुआ है। एक के बाद एक वस्तुओं के दाम कम करने और शुरुआती दिक्कतों को कम करने के लिए सरकार ने काम किया है। आज हम करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP National Convention 2nd day PM Narendra Modi address news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.