भाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू, मोदी-शाह आडवाणी पहुंचे

http://bit.ly/2RMUDXM

नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के रामलीला मैदान मेंभाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन शुक्रवार को शुरू हुआ। इस महाधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारीमौजूद रहे।

अमित शाह ने सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत किया
अमित शाह ने मोदी सरकार के सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ''दोनों सदनों में इस बिल (सवर्णआरक्षण)को पास कराकर सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। संविधान में जो अब तक महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं उनमें 124वां संशोधन सबसे अहम है। एक दूसरा फैसला जीएसटी के कानून के तहत, एक के बाद एक वस्तुओं के दाम कम करना और शुरुआती दिक्कतों को कम करने के लिए सरकार ने काम किया है। कल जीएसटी काउंसिल की जो बैठक हुई है। उसमें यह निर्णय किया गया है कि 40 लाख जिसका टर्नओवर है उन छोटे व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। मैं पूरे सदन को कहना चाहता हूं मित्रों कि यह दो बड़े फैसले एक हफ्ते में सरकार ने दिए हैं। आज हम करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
two-day BJP National Council meeting news and update 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.