बिडिंग के जरिए बिजनेस क्लास की खाली सीटों पर यात्रा कर सकेंगे इकोनॉमी क्लास के यात्री

http://bit.ly/2SQWyI6

नई दिल्ली. एयर इंडिया के इकोनॉमी क्लास के यात्री कुछ अतिरिक्त किराया देकर अपना टिकट बिजनेस क्लास में अपग्रेड करवा सकेंगे। इसके लिए एयरलाइन ने बिडिंग सिस्टम शुरू किया है। ज्यादा बोली लगाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता देते हुए बिजनेस क्लास की खाली सीटें अलॉट की जाएंगी। सबसे कम बिडिंग के लिए अधिकतम 75% की लिमिट लागू होगी। यानी बिजनेस क्लास के वास्तविक किराए से 75% तक कम राशि के लिए बोली लगाईजा सकेगी।

कितनी होगी न्यूनतमबिडिंग प्राइस : उदाहरण से समझें

रूट इकोनॉमी क्लास का किराया बिजनेस क्लास का किराया अपग्रेड के लिए न्यूनतम बिडिंग प्राइस
दिल्ली-मुंबई *8,141 रुपए 27,094 रुपए

**6774 रुपए

(बिजनेस क्लास के टिकट की मूल कीमत से 75% कम)

* बुधवार के किराए के मुताबिक अनुमानित गणना

** अगर किसी यात्री को6774 रुपए की बिड में बिजनेस क्लास की टिकट मिलती है तो यह राशि इकोनॉमी क्लास के लिए बुक कराए गए उसके टिकट के अतिरिक्त होगी

  1. पैसेंजर flightservices.airindia.in पर जाकर ऑनलाइन बिड फाइल कर सकते हैं।एयरपोर्ट पर चेक-इन के वक्त पैसेंजर को यह पता चल पाएगा कि उनका टिकट अपग्रेड हुआ है या नहीं। अपग्रेड नहीं होने पर पैसेंजर को 5 दिन में अतिरिक्त पैसे लौटा दिए जाएंगे।

  2. बिजनेस लाइट नाम से यह स्कीम देश के 6 मेट्रो शहरों की उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए शुरू की गई है। यूएस, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, जापान और हॉन्गकॉन्ग की उड़ानों के लिए बिजनेस लाइट योजना लागू होगी। खाड़ी देशों की उड़ानों के लिए फिलहाल इसे शुरू नहीं किया गया है।

  3. एयर इंडिया को उम्मीद है कि बिजनेस लाइटस्कीम से यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन को भी फायदा होगा। एयर इंडिया हर रोज 72,000 सीटों की क्षमता वाली फ्लाइट्स का संचालन करती है। इनमें 4,500 सीटें बिजनेस क्लास की होती हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      AirIndia launches bidding lite to upgrade seats from economy to business

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.