नेवी ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन लगाए, खदान से 1 करोड़ ली. पानी निकला: सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार

http://bit.ly/2H7VzCh

नई दिल्ली. मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित अवैध खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन (आरओवी) लगाए हैं। सरकार ने बताया कि अभी कर 1 करोड़ लीटर पानी खदान से बाहर भी निकाला जा चुका है। लेकिन पास की नदी से लगातार हो रहे रिसाव के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है।

  1. जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने सरकार से पूछा था है कि क्या राज्य सरकार ने अवैध खदानों पर कोई कार्रवाई की। इस पर सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि जिस खदान में मजदूर फंसे हैं, उसे चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हो चुका है।

  2. सरकार ने बताया कि खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर और प्लेन तैनात किए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

  3. 13 दिसंबर को मजदूर इस खदान में थे। इसी दौरान पास बहने वाली लैटीन नदी का पानी इसमें भर गया था, जिसके चलते मजदूर इसमें फंस गए थे। इस खदान को रैट होल कहा जाता है। एनजीटी ने यहां ऐसी खदानों में खनन पर रोक लगाई थी। लेकिन, अवैध तरीके से यह काम जारी था।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Navy has deployed 5 remotely-operated vehicles to rescue trapped miners: Meghalaya to SC
      Navy has deployed 5 remotely-operated vehicles to rescue trapped miners: Meghalaya to SC

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.