बेतिया में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन




आज MJK College, बेतिया में स्वामी विवेकानंद के 156वें जन्मदिवस के उपल्क्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई MJK College में छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंदन सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. चक्रवर्ती, प्रो. चौधरी एवम प्रमुख छात्र नेता पंकज चौबे उपस्थित रहें।

प्रो. चक्रवर्ती ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जिंदगी के कई किस्से सुनाए और छात्रों को प्रेरित किया। वहीं प्रो. चौधरी ने भी अपने सम्बोधन में आज के छात्रों को बेहतर शिक्षा हासिल करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में छात्र नेता पंकज चौबे ने युवाओं में जोश भरते हुए उन्हें स्वामी जी की जिंदगी से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों पर चलने का सुझाव दिया। MJK College में छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंदन सिंह ने भी अपने जोशीले अंदाज़ में छात्रों को स्वामी जी के शिकागो में दिये गये भाषण से सीख लेने और अपनी जिंदगी में बेहतर करने का सुझाव दिया।


RLSY College में भी मनाया गया युवा दिवस
RLSY College में भी छात्र नेता पंकज चौबे ने College के प्रभारी प्रधानध्यापक प्रो. राजेश्वर यादव, प्रो. आर. एल. यादव एवम अन्य उपस्थित लोगों से मिलकर उन्हेंं युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।

अपने छोटे से सम्बोधन में प्रो. राजेश्वर यादव एवम प्रो. आर. एल. यादव ने सबों को युवा दिवस एवेम स्वामी जी की 156वीं जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और सबों को अपने अंदर के विवेकानंद को जगाने और इस संसार को अपने ज्ञान से प्रज्जवलित करने का सुझाव दिया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.
Blogger द्वारा संचालित.