राहुल का संवाद- भारत में पिछले साढ़े चार साल में सिर्फ असहिष्णुता बढ़ी
दुबई.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दुबई पहुंचे। वह यहां ओवरसीज कांग्रेस समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देर शाम राहुल ने दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय लोगों को संबोधित किया। बोले- भारत में अभी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। हमें इस पर आवाज उठाने की जरूरत है। हमें दुनिया को दिखाने की जरूरत है कि न केवल हम बेरोजगारी को हरा सकते हैं, बल्कि हम चीन को भी चुनौती दे सकते हैं।
मैं यूएई आता हूं तो आपकी मेहनत को देखता हूं, आपने इस राष्ट्र के निर्माण में मदद की है। मुझे यह कहने में दुख हो रहा है कि आप घर वापस जाने पर देखेंगे की वहां पिछले साढ़े चार सालों में असहिष्णुता बढ़ी है। इससे पहले राहुल ने भारतीय कामगारों से बात की। बोले- मैं यहां अपने मन की बात कहने नहीं आया हूं, बल्कि आपके मन की बात सुनने आया हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं