रिलायंस को दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड 10251 करोड़ रु का मुनाफा, सालाना आधार पर 9% ग्रोथ
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज को साल 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10,251 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। यह सालाना आधार पर 8.8% ज्यादा है। साल 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 9,420 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। रिलायंस 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा तिमाही मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी बन गई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1 लाख 71 हजार 336 करोड़ रुपए रहा है। यह भी रिकॉर्ड है।
वित्त वर्ष 2018-19 में रिलायंस का प्रदर्शन
| अप्रैल-जून | जुलाई-सितंबर | अक्टूबर-दिसंबर | |
| रेवेन्यू | 9,459 करोड़ | 9,516 करोड़ | 10,251 करोड़ |
| रेवेन्यू (रुपए) | 1,41,699 करोड़ | 1,56,291 करोड़ | 1,71,336 करोड़ |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं