32 ट्रांसजेंडरों को मिले ड्राइविंग लाइसेंस, आंध्र प्रदेश में ऑनलाइन प्रक्रिया में किए गए बदलाव

http://bit.ly/2QVeTlL

कड़पा. आंध्र प्रदेश में स्थित कड़पा जिले में 32 ट्रांसजेंडरों को ड्राइविंग लाईसेंस जारी किए गए हैं। यह देश में पहली बार है जब ट्रांसजेंडरों को लाइसेंस दिए गए। अभी तक इन लोगों को केवल लर्निंग लाइसेंसजारी किए जा रहेथे।जिला जज जी श्रीनिवास ने इन सभी लोगों को लीगल सर्विस कैंप में लाइसेंस सौंपे। पल्लावोलु गांव में कैंप का आयोजन किया गया था।

  1. ट्रांसजेंडरों ने लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। परेशानी तब हुई जब प्रशासन ने उन्हें लाइसेंस देने से इनकार कर दिया। ऑनलाइन प्रक्रिया में लाइसेंस केवल महिला और पुरुषों को ही दिया जाता है।

  2. ट्रांसजेंडरों ने अपनी समस्या के बारे में जिला जज को बताया।जिला जज ने ट्रांसजेंडरों को लाइसेंस देने के लिए कलेक्टर सी हरिकिरन को आदेश दिया। उन्होंने डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से चर्चा करके ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव कराए और महिला और पुरुष के साथ ट्रांसजेंडरों के लिए भी लाइसेंस बनवाने का रास्ता तैयार किया।





    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      More than 30 transgenders issued driving licence in AP

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.