बीएसएफ में खराब खाने का मुद्दा उठाने वाले पूर्व सैनिक के बेटे की गोली लगने से मौत

http://bit.ly/2R0W0hq

नेशनल डेस्क। रेवाड़ी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में खराब खाने का मुद्दा उठाने वाले पूर्व सैनिक तेज बहादुर यादव के बेटे रोहित (22) की गुरुवार को गोली लगने से मौत हो गई। उस वक्त वह घर के कमरे में अकेला था। मौके पर पिता की लाइसेंसी पिस्तौल मिली है। पुलिस मामले की जांच खुदकुशी और स्टंट में जान जाने के एंगल से कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रोहित तेज बहादुर और शर्मिला की इकलौती संतान था और बीएससी सेकंड ईयर में था। तेज बहादुर प्रयागराज कुंभ मेले में गए हैं। घटना के वक्त शर्मिला भी ड्यूटी पर गई थीं। वे एक निजी कंपनी में काम करती हैं। शाम को घर लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो रोहित पलंग पर खून से लथपथ पड़ा था।

मैगजीन अलग पड़ी थी, इसलिए स्टंट का शक
रोहित की कनपटी के दाईं तरफ गोली लगी। पिस्तौल की मैगजीन पलंग पर पड़ी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि रोहित मैगजीन निकालकर स्टंट कर रहा हो, लेकिन एक गोली पिस्तौल में रह गई हो।

तेज बहादुर का वीडियो हुआ था वायरल
जनवरी, 2017 में कश्मीर में सीमा पर तैनात तेज बहादुर ने कई वीडियो फेसबुक पर अपलोड किए थे। इनमें आरोप लगाया था कि जवानों को ठीक से खाना नसीब नहीं हो रहा है और कई बार उन्हें भूखा सोना पड़ता है। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद यादव ने वीआरएस की अर्जी लगाई थी। जांच के बाद अप्रैल में उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSF soldier Tejbahadur son gets shot, police suspects stunt

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.