पेट्रोल का रेट 17 पैसे बढ़कर 70.72 रु हुआ, लगातार तीसरे दिन कीमतों में इजाफा
नई दिल्ली. पेट्रोल के रेट में शनिवार को लगातार तीसरे दिन और डीजल के रेट में लगातार 10वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 70.72 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में भी 17 पैसे का इजाफा हुआ। वहां पेट्रोल का रेट 76.35 रुपए हो गया है। इन शहरों में डीजल की कीतमों में 19 से 20 पैसे का इजाफा हुआ।
तेल कंपनियां 10 जनवरी से लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 दिन (बुधवार) मामूली कमी आई थी।
10 दिनों (10-19 जनवरी) में दिल्ली में डीजल 2.92 रुपए और मुंबई में 3.10 रुपए महंगा हो चुका है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
| शहर | शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) | शनिवार को रेट (रु/लीटर) | बढ़ोतरी |
| दिल्ली | 70.55 | 70.72 | 17 पैसे |
| मुंबई | 76.18 | 76.35 | 17 पैसे |
मेट्रो शहरों में डीजल
| शहर | शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) | शनिवार को रेट (रु/लीटर) | बढ़ोतरी |
| दिल्ली | 64.97 | 65.16 | 19 पैसे |
| मुंबई | 68.02 | 68.22 | 20 पैसे |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं