गुजरात से ई-कॉमर्स बिजनेस शुरु करेगी रिलायंस, 12 लाख कारोबारियों को फायदा होगा

http://bit.ly/2MgVYBa

गांधीनगर. रिलायंस अपने ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत गुजरात से करेगी। कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जियो और रिलायंस रिटेल का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। इससे गुजरात के 12 लाख रिटेल कारोबारियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि भी है और कर्मभूमि भी है। मुकेश अंबानी ने यह नहीं बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कब तक लॉन्च किया जाएगा।

  1. देश के ऑनलाइन रिटेल बाजार में फिलहाल फ्लिपकार्ट और अमेजन प्रमुख कंपनियां हैं। अमेजन अमेरिकी कंपनी है। फ्लिपकार्ट में भी अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने पिछले साल 77% हिस्सेदारी खरीद ली थी। हाल ही में सरकार विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है।

  2. नए नियमों के मुताबिक किसी भी वेंडर को एक ई-कॉमर्स कंपनी के प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद का 25% से ज्यादा हिस्सा बेचने की इजाजत नहीं होगी। ई-कॉमर्स कंपनियां किसी भी विक्रेता को उसके प्रोडक्ट सिर्फ अपने प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए भी नहीं कह सकेंगी। नए नियम एक फरवरी से लागू होंगे। लेकिन, घरेलू कंपनी होने के नाते रिलायंस पर इनका असर नहीं पड़ेगा।

  3. पिछले साल आई बेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के ऑनलाइन रिटेल मार्केट में साल 2013 से 2017 के दौरान 53% की ग्रोथ दर्ज की गई। क्रिसिल रिसर्च के मुताबिक 2012-13 से 2017-18 के पांच वर्ष के दौरान ई-कॉमर्स इंडस्ट्री हर साल औसतन 45 से 50 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है।

  4. कंपनी मार्केट शेयर
    फ्लिपकार्ट 32%
    अमेजन इंडिया 31%
    पेटीएम मॉल 6%
    मिंत्रा 5%
    स्नैपडील 2%
    जबॉन्ग 2%
    शॉपक्लूज 2%
    पीपरफ्राई 2%
    बिग बास्केट 2%
    अन्य 16%


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Reliance is set to take on amazon and flipkart with a new ecommerce platform

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.