लालू की बेटी ने कहा- रामकृपाल ने जब सुशील मोदी से हाथ मिलाया तब उनका हाथ काट देना चाहती थी

http://bit.ly/2DkhS3s

पटना. राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती का विवादास्पद वीडियो सामने आयाहै। इसमें मीसा कह रही हैं कि जब 2014 लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व राजद नेता रामकृपाल यादव ने भाजपा नेता और मौजूदा उप मुख्यमंत्रीसुशील मोदी से हाथ मिलाया था। वह हाथ में मोदी की किताब लिए थे, तब वे रामकृपालका हाथ काट देना चाहती थीं।

यह वीडियो15 जनवरी को पटना के बिक्रम में हुई सभा का बताया जा रहा है। इसमें मीसाकह रही हैं, ''मैं कुछ साल पहले तक रामकृपाल यादव का बहुत सम्मान करती थी, लेकिन वह नजरों से गिर गए। यह सम्मान तब खत्म हो गया जब उन्होंने सुशील मोदी के साथ हाथ से हाथ मिला लिए। उस दिन मेरी अंदर से इच्छा हुई कि उसी कुट्टी काटने वाले गंडासे से उसका हाथ काट दें। जिस गंडासे से रामकृपाल कभी अपने जानवरों के लिए कुट्टी काटते थे।''

पिछले चुनाव में रामकृपाल से हार गईं थी मीसा
मीसा भारती वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में उन्हें अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता रहे रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रामकृपाल 17 साल तक राष्ट्रीय जनता दलमें रहे। राजद के बड़े नेताओं में उनकी गितनी होती थी। 2014 के चुनाव में राजद ने रामकृपाल की जगह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती को टिकट दिया था। इसके चलते रामकृपाल पार्टी से अलग हो गए और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपाने उन्हें पाटलीपुत्र से टिकट दिया था। मीसा भारती फिर से पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना जिले के बिक्रम में समर्थकों को संबोधित करती मीसा भारती।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.