भारत की ताकत में और इजाफा, पीएम मोदी ने सेना को सौंपा K-9 वज्र टैंक
नेशनल डेस्क। भारतीय सेना की ताकत में और इजाफा हो गया है। आज एक और युद्धक टैंक शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में बने K-9 वज्र टैंक को सेना को सौंप दिया है। इस वज्र टैंक को महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' के तहत सूरत एलएंडटी प्लांट में बनाया किया गया है। हाल ही इसे ट्यूनिंग टेस्ट के लिए सेना के पास भेजा गया था और आज प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ये हमेशा के लिए युद्धक बेड़े में शामिल हो गया।बता दें कि हजीरा स्थित L&T प्लांट एक निजी कंपनी है, मगर मेक इन इंडिया के तहत 2018 में इसे ही ऑर्डर दिया गया था। इस ऑर्डर के तहत 100 टैंक तैयार किए जाने हैं।
K-9 वज्र टैंक की खासियत
ये दुनिया की सबसे आधुनिक तोप है जो चीन, पाक के खतरे से निपटने में सक्षम है।
K-9 वज्र टैंक काफी एडवांस है। इसे 'टैंक सेल्फ प्रोपेल्ड होवरक्राफ्ट गन' कहते हैं।
इसमें कई ऐसी खासियतें हैं, जिनके चलते ये बोफोर्स टैंक को भी पीछे छोड़ सकती हैं।
बोफोर्स टैंक जहां एक्शन में आने से पूर्व पीछे जाती है, वहीं K-9 वज्र टैंक ऑटोमेटिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं