स्कूल में टीचर ने कही ऐसी बात कि लड़की के मन में बैठ गई, फिर घर आकर मां-बाप पर बनाने लगी दबाव
मैंगलोर. कर्नाटक में 8 साल की एक बच्ची ने अपने मां-बाप को घर में टॉयलेट बनवाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके लिए मां को अपने सोने के गहने तक गिरवी रखने पड़े। लड़की ने बताया कि वो स्कूल में साफ-सफाई को लेकर चलाए गए अवेयरनेस कैंपेन से बहुत प्रभावित हुई थी। इसके बाद से उसने बाहर टायलेट न जाने की बात तय कर ली थी।
घर में टॉयलेट बनवाने की जिद
- मामला मैंगलोर के मोदूकोनाजे गांव का है, जहां 8 साल की काव्या के घर टॉयलेट की सुविधा नहीं थी। पर उसे इसकी जरूरत का अहसास तब हुआ, तब उसने स्कूल में इसे लेकर लेक्चर सुना।
- काव्या साफ-सफाई को लेकर दिए गए इस लेक्चर से इतनी प्रभावित हुई कि उसने ठान लिया कि अब वो अपने घर में टॉयलेट बनवाकर रहेगी।
- इसके बाद से ही उसने अपने परिवार पर टॉयलेट बनवाने के लिए प्रेशर डालना शुरू कर दिया। पर उसका परिवार काफी खराब हालात से जूझ रहा था। उसके लिए टॉयलेट बनवाना आसान नहीं था।
- काव्या के दबाव के चलते उसके पेरेंट्स ने इसके लिए पंचायत के अफसरों से कॉन्टैक्ट किया। वो ये पता करना चाहते थे कि टॉयलेट बनवाने के लिए क्या कोई स्कीम है या नहीं।
गिरवी रखने पड़े गहने
- पर काव्या के परिवार को यहां से भी कोई मदद नहीं मिली। कोई विकल्प न मिलने के बाद आखिरकार उसकी मां ने अपने सोने के गहने गिरवी रखने का रास्ता निकाला।
- काव्या की मां ने घर में टॉयलेट बनवाने के लिए अपने गहने गिरवी रखकर 30 हजार रुपए का कर्ज लिया। पिछले हफ्ते ही इनके यहां टॉयलेट का काम पूरा हुआ है।
- हालांकि, अब भी परिवार को इसे इस्तेमाल करने में नई तरह की परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। ये टॉयलेट ऐसी जगह पर बना है, जिसे गांव के लोग धार्मिक तौर पर गलत बता रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं