पीएम मोदी के इस टैंक की सवारी की फोटोज और वीडियो हो रहे वायरल, लोगों ने कमेंट करते हुए विपक्ष की महारैली से जोड़ा इसका कनेक्शन
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के हजीरा एलएंडटी में तैयार के-9 वज्र टैंक देश की सेना को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी सवारी भी की और इसकी फोटोज ट्विटर पर शेयर कीं। मोदी की टैंक पर बैठे फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे मोदी के खिलाफ कोलकाता में विपक्ष की महारैली से जोड़कर कमेंट कर रही हैं। कई यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि मोदी कहीं पश्चिम बंगाल तो नहीं जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
- ट्विटर पर त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये टैंक लेकर पीएम बंगाल रैली के लिए रवाना होते हुए...।
- वहीं, कपिल देव पांडे नाम के दूसरे यूजर ने लिखा कि मोदी जी एक गोला उस तरफ दाग दो, जहां गठबंधन की सभा हो रही है।
- एक अन्य यूजर ने लिखा, सर दाग दीजिए बंगाल की तरफ। सभी हिन्दुस्तान की आतंकवादी पार्टी एक ही साथ में खत्म हो जाएगी।
सर दाग दिजिये बंगाल के तरफ सभी हिन्दुस्तान के आतंकवादी पार्टी एक ही साथ में खत्म हो जाएगा😜😛😝
— BABLU KUMAR (@bablukumargupt3) January 19, 2019
मोदी की टैंक राइड और रैली का जोड़ा कनेक्शन
- बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में शनिवार को 13 पार्टियों के नेता एक मंच पर आए हैं। कोलकाता में विपक्ष की महारैली चल रही है। इसमें विपक्ष के सामने एकजुट होकर 2019 में भाजपा और संघ को सत्ता से हटाने की चुनौती है।
- वहीं, दूसरी तरह सूरत में पीएम नरेंद्र मोदी के-9 वज्र टैंक देश की सेना को सौंपा। उन्होंने इसका निरीक्षण करने के बाद इसकी सवारी भी की। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों मामलों को जोड़ते हुए ये कमेंट किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं