विमान की तारीफ करने पर वायुसेना प्रमुख को भी झूठा बता देता है विपक्ष: सीतारमण

http://bit.ly/2W6Epsa

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को राफेल रक्षा सौदे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी नेता राफेल को अच्छा विमान बताने पर वायुसेना प्रमुख को भी झूठा बता देते हैं।

सीतारमण ने कहा, वायुसेना प्रमुखने ये नहीं कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा को पसंद करते हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि राफेल एक अच्छा एयरक्राफ्ट है।


राफेल सौदे में अड़चन पैदा करना चाहता है विपक्ष- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा, 2014 से आज तक जितने भी रक्षा सौदे हुए, चाहें वे मनोहर पर्रिकर के या अरुण जेटली के कार्यकाल में हुए हों, हमने एक भी बिचौलिए को इनमें शामिल नहीं किया।विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा- अगर अभी भी उनका मकसद राफेल विमानों की खरीद में अड़चन पैदा करने का है, तो यह उनकी देश को नुकसान पहुंचाने की आखिरी क्रूर कोशिश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sitharaman says Chief of Air Force called liar by opponents for calling the Rafale a good aircraft

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.