Emotional Video: लावारिस पड़ा मिला नवजात, शरीर पर चल रही थी चीटियां, पुलिस कांस्टेबल ने पेश की ममता की मिसाल, बच्चे को कराई ब्रेस्ट फीडिंग

http://bit.ly/2RUAv6f वीडियो डेस्क। बेंगलुरू में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने मिसाल पेश की है। दरअसल एक दिन पहले जन्मे बच्चे को कोई लावारिस हालत में छोड़कर चला गया था। सड़क किनरे वह पड़ा हुआ था और उसकी सांस चल रही थी। बच्च ठंड से कांप रहा था और उसके शरीर पर चीटियां चल रही थीं। जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो वह काफी गंभीर हालत में था। बच्चे को देख महिला कांस्टेबल संगीथा एस हलीमानी के अंदर की मां जागी और उन्होंने उसे स्तनपान कराने के लिए हॉस्पिटल से कहा। इजाजत मिलते ही उन्होंन बच्चे को 15 मिनट तक समय दिया। बच्चे का इलाज चल रहा है। बता दें संगीथा 10 माह की बेटी की मां हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Watch: constable breastfeeds infant found abandoned in Bengaluru

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.