युजवेंद्र चहल ने 7 साल तक खेत में की प्रैक्टिस, आज रच दिया इतिहास, Australia को 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए

http://bit.ly/2QVZl18

नेशनल डेस्क. Ind vs Aus के बीच तीसरे और फाइनल वनडे में ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर भी नहीं टिक पाई। पूरी टीम 48.4 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ने में सबसे बड़ा योगदान युजवेंद्र चहल का रहा,जिन्होंने 6 विकेट लिए। मेलबर्न के मैदान पर छह विकेट लेकर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। युजवेंद्र चहल भारत की तरफ से मेलबर्न में छह विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए। हालांकि चहल से पहले अजीत अगरकर भी मेलबर्न में 42 रनदेकर छह विकेट ले चुके हैं। अगरकर ने ये काम 2004 में किया था, लेकिन अगरकर एक तेज गेंदबाज थे। युजवेंद्र चहल, खेत में करते थे प्रैक्टिस...

चहल के पिता हैं वकील : युजवेंद्र चहल के पिता केके चहल जींद कोर्ट में एडवोकेट हैं और माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। परिवार में युजवेंद्र सबसे छोटे हैं और उनकी बड़ी बहन नील और छोटी बहन गीतांजली ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। बड़ी बहनकी शादी हो चुकी है।
- आज युजवेंद्र चहल स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं, लेकिन लेकिन उनके पिता केके चहल का शैड्यूल अभी तक नहीं बदला है। वे आज भी रूटीन में कोर्ट जाते हैं और पहले की तरह कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिता बताते हैं कि चहल का पढ़ाई में कमऔर खेल में ज्यादा मन लगता था।

7 साल तकखेत में की प्रैक्टिस: युजवेंद्र चहल के पिता केके चहल बताते हैं कि उसके बेटे का मन 'पढ़ाई में कम और खेल में ज्यादा लगता था। '2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई। वहां उसने प्रैक्टिस शुरू की।2011 तक उसने खेत में ही प्रैक्टिस की। जब उसका अंडर-19 में सलेक्शन हुआ तो मुझे पहली बार लगा कि एक दिन हमारा सपना जरूर सच होगा। इसके बाद रणजी ट्राफी, आईपीएल फिर भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs Australia, yuzvendra chahal take 6 wicket his personal life story

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.