विपक्ष की महारैली में दिल्ली के सीएम ने मोदी पर बोला हमला, हिटलर से की देश के पीएम की तुलना, गिनाईं सरकार की खामियां

http://bit.ly/2T7O6Vm

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विपक्ष की महारैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। केजरीवाल ने मोदी सरकार की खामियां और वादाखिलाफी गिनाते हुए उनकी हिटलर से की तुलना और कहा कि भारत में पिछले 70 साल में जो पाकिस्तान नहीं कर पाया, वो मोदी और अमित शाह ने पांच साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि ये जोड़ी देश को बर्बाद कर देगी। उन्होंने इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की।

पाकिस्तान जो न कर पाया वो कर दिखाया
- रैली में अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
- उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि इसके चलते देश से सवा सौ करोड़ नौकरियां खत्म हो गईं। वहीं, देश के किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
- केजरीवाल ने कहा कि देश के किसानों में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है तो सरकार बीमा कंपनियों से पैसे देने को कह रही है।
- उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों पर अत्याचार किया ज रहा है। दलितों को जगह-जगह मॉब लिंचिंग में मारा जा रहा है। इस जोड़ी ने हिन्दू और मुसलमानों को लड़ा दिया है।
- केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 साल से जो पाकिस्तान ने जो नहीं कर पाया, वो 5 साल में मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने कर दिखाया।
- उन्होंने कहा कि मोदी और शाह ने मिलकर पांच साल में इस देश में जहर फैला दिया। ये जोड़ी 2019 में अगर दोबारा आ गई तो देश को बर्बाद कर देगी और टुकड़े-टुकड़े में बांट देगी।

हिटलर से की तुलना
- अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह ने हाल ही में एक रैली में कहा था कि अगर 2019 में भाजपा की सरकार फिर बन गई तो हम 50 तक रहेंगे। ये दोनों देश का संविधान बदल देंगे।
- उन्होंने कहा कि जो काम कभी हिटलर ने किया था। वहीं मोदी और अमित शाह करना चाहते हैं। ये लोकतंत्र और जनतंत्र खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस जोड़ी को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है।
- केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुआ कहा कि 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का नहीं, मोदी और शहर को भगाने का चुनाव है। मोदी-शाह जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi CM said What Pakistan couldnot do in 70 years Modi and Shah did in 5 years

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.