धोनी की फुर्ती के आगे पस्त हुआ कंगारू बल्लेबाज, लौटना पड़ा पवेलियन
स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न. भारत ने यहां खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया मेलबर्न पर 11 साल बाद वनडे में जीत हासिल करने में सफल रही। उसने इस मैदान पर आखिरी बार 10 फरवरी 2008 को खेले गए वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई 48.4 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में 3 विकेट पर 234 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी ने पांच साल बाद लगातार तीन मैच में अर्धशतक बनाए। वे 87 और केदार जाधव 61 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इसके अलावा भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी बना दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर टीम को सही शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। एरोन फिंच और एलेक्स कैरी के जल्दी आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पारी को संभालने का काम किया। मार्श अपनी पारी को आगे बढ़ा ही रहे थे कि धोनी ने चहल की गेंद पर उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने दिया। शॉन मार्श को 39 रन के स्कोर पर धोनी के हाथों स्टंप कराया।
धोनी ने बनाया स्टंपिंग का रिकॉर्ड
धोनी ने मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 17वां शिकार किया।धोनी के ही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 117 स्टंपिंग हैं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं