42 साल में देश में 5 बड़े गठबंधन हुए, सिर्फ दो ही 5 साल सरकार चला सके
देश में गठबंधन की राजनीति 70 दशक से शुरू हुई थी। पर यह राजनीति 1999 तक कभी कारगर नहीं हुई। इससे पहले 22 साल में 4 बड़े गठबंधन बने, जिनमें से कोई भी 5 साल तक सरकार नहीं चला सका। इनमें एनडीए भी शामिल थी। इसके बाद बने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2 बार और कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए ने भी दो बार 5-5 साल तक सरकार चला चुकी हैं।
-
कांग्रेस को हराया, पर 5 साल सरकार नहीं चली
1977 देश में आपातकाल के बाद चुनाव हुआ। इंदिरा गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जनता पार्टी ने 10 से ज्यादा दलों के साथ गठबंधन किया। नाम- जनता गठबंधन दिया। इसके 8 दलों को 343 सीट मिली। गठबंधन ने पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनाई थी। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। पर सरकार 2 साल और 128 दिन ही चल सकी।
-
7 दलों ने 143 सीट जीतीं, 2 साल में 2 प्रधानमंत्री बने
1989 में चुनाव पूर्व 7 दलों ने नेशनल फ्रंट बनाया। इस गठबंधन को 143 सीटें और कांग्रेस को 197 सीटें मिलीं। लेफ्ट फ्रंट और भाजपा के सहयोग से वीपी सिंह प्रधानमंत्री बने। पर यह सरकार महज 343 दिन ही रही। इसके बाद समाजवादी जनता पार्टी से चंद्रशेखर सिंह प्रधानमंत्री बने। यह सरकार भी महज 243 दिन ही चल सकी।
-
13 दल मिलकर लड़े, सीट सिर्फ 46 जीत सके
1996 में 13 दलों ने गठबंधन किया। नाम- यूनाइटेड फ्रंट दिया। गठबंधन को महज 46 सीटें मिलीं। चुनाव बाद फ्रंट में कई दल और शामिल हुए। इनमें 192 सांसद थे। कांग्रेस के समर्थन से जनता दल के देवेगौड़ा प्रधानमंत्री बने। पर सरकार महज 324 दिन ही चली। फिर जनता दल यू के गुजराल प्रधानमंत्री बने। वह भी 332 दिन पीएम रहे।
-
13 दलों का गठबंधन, सिर्फ 13 महीने सरकार
12वीं लोकसभा के लिए 1998 में चुनाव हुए। भाजपा के नेतृत्व में 13 दलों ने गठबंधन किया। इनके 258 सांसद जीतकर संसद पहुंचे। एआईएडीएमके के सहयोग से एनडीए की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। पर यह सरकार भी महज 409 दिन यानी करीब 13 महीने ही चल सकी। इसके बाद आम चुनाव हुए।
कोई टिप्पणी नहीं