ममता की रैली में पहुंचे शत्रुघ्न, कहा- भाजपा से पहले मैं जनता का; रूडी बोले- पार्टी संज्ञान लेगी
नई दिल्ली.ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोला। नोटबंदी, जीएसटी और राफेल जैसे मुद्दों को देशविरोधी बताया। विपक्ष की रैली में शत्रुघ्न ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की। भाजपा ने शत्रुघ्न के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
रैली में शत्रुघ्न ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री ने खुद जीएसटी का विरोध किया था। देश को गुलामी की ओर धकेल दिया। नोटबंदी और जीएसटी एक तमाशा था। राफेल डील में इस तरह चीजें छिपाएंगे तो लोग कहेंगे ही कि चौकीदार चोर है। जिस कंपनी ने साइकिल का चक्का तक नहीं बनाया था, उसे विमान बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया।''
मेक इन इंडिया के लिए कुछ नहीं किया
उन्होंने कहा, ''सरकार सिर्फ वादे करती जा रही है। मेड इन इंडिया के लिए कुछ नहीं किया। अब इसका मतलब मेड इन चाइना हो गया है। चुनाव में कुछ हफ्ते बचे हैं। वे सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं, ऐसे कि जहां नदी नहीं हो, वहां पुल बनाने का ऐलान कर दें।''
पार्टी संज्ञान लेगी
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वे (शत्रुध्न) इतने अवसरवादी हैं कि विपक्ष के मंच पर चढ़ गए, पार्टी इस पर संज्ञान लेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं