Uri : The Surgical Strike : बाज जैसे ड्रोन की मदद से इंडिया ने पाकिस्तान पर की थी सर्जिकल स्ट्राइक, फिल्म में भी दिखाया इसका कारनामा
न्यूज डेस्क। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी मूवी 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' 78 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में लीड रोल करने वाले विक्की कौशल की काफी तारीफ हो रही है। मूवी की कहानी के मुताबिक इंडिया ने जब POK पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था, तब उसमें एक बाज जैसे ड्रोन का अहम रोल रहा। इस ड्रोन से इंडियन आर्मी के जवानोंं को अलर्ट मिल रहा था। बाज के आकार जैसे इस ड्रोन का असली नाम रॉबर्ड है। इसका इस्तेमाल कनाडा के शहर एडमोंटन के एयरपोर्ट पर किया जाता है।
फिल्म में रॉबर्ड ड्रोन का यूज
'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में रॉबर्ड का यूज उस वक्त किया जाता है जब इंडियन आर्मी POK पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का प्लान बनाती है। इस मिशन से पहले उन्हें POK के एरिया को अच्छी तरह देखना था, ताकि मिशन में कोई प्रॉब्लम नहीं आए। इसके लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) रॉबर्ड के 4 ड्रोन तैयार करता है।
मूवी में दिखाए गए रॉबर्ड ड्रोन की खासियत
> ड्रोन का आकार बाज के जैसा था जिससे इसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता था।
> ड्रोन में इतना पावरफुल बैटरी थी कि ये लगातार घंटो तक उड़ सकता था।
> इसकी आंखों में 21मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा था, जिससे हाई क्वालिटी वीडियो देख सकते थे।
> इसका कैमरा नाइट विजन के साथ आता था। यानी अंधेरे में भी तस्वीर पूरी तरह साफ आती थी।
> ये वायरलेस और पावरफुल सेंसर वाला था। इसकी रेंज 12किलोमीटर तक थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं