एचएएल से 8 सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान खरीदेगी भारतीय वायु सेना

http://bit.ly/2RA5q8y

नई दिल्ली. भारतीय वायु सेना एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लि.) से 8 सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि इनकी कुल कीमत 3 हजार करोड़ रुपये होगी। अभी योजना पहले चरण में है और एचएएल को नए विमानों के लिए आर्डर देने पर विचार चल रहा है। एयरफोर्स के एक अधिकारी का कहना है कि हादसों में हमारे कई विमान क्रैश हो चुके हैं। नए विमानों से उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।

  1. एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि मीडिया की कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि एचएएल ने वायुसेना को 40 विमान बेचने की पेशकश की है। ये अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। लेकिन फिलहाल वायु सेना 8 विमानों के लिए ही आर्डर देने की योजना बना रही है।

  2. एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि 2021-22 तक वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के 13.5 स्कवार्डन होंगे। इनमें से कुछ को रिजर्व रखा जाएगा। वायुसेना के पास अभी उच्च तकनीक से लैस हैवीवेट लड़ाकू विमानों के 12 स्कवार्डन हैं।

  3. एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि वायुसेना 272 सुखोई 30 एमकेआई विमान रूस से खरीदने जा रही है। ये कई चरणों में वायुसेना को मिलेंगे। ये विमान मिग-21, मिग-27, मिग-23, मिग-29 और जगुआर की जगह लेंगे। सरकार ने वायुसेना में 42 स्कवार्डन मंजूर किए हैं। लेकिन अभी कुल 31 स्कवार्डन ही वायुसेना के पास हैं।

  4. सरकार ने वायुसेना में जो 42 स्कवार्डन मंजूर किए हैं, उनमें 2 राफेल लड़ाकू विमानों के हैं। सरकार की योजना है कि 114 लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल किया जाए, जिससे इनकी कमी पूरी हो सके।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      airforce is planning to place order for 8 su-30 mki combat aircraft from hal

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.