आज कोलकाता में विपक्ष का महामंच : ममता बनर्जी समेत एक मंच पर होंगे 4 मुख्यमंत्री, मोदी के खिलाफ देश की 20 पार्टियों के नेता रैली में होंगे शामिल
नेशनल डेस्क. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में 20 विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर आ रहे हैं। यहां कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में युनाइटेड इंडिया रैली है, जिसमें विपक्षा नेताओं के साथबीजेपी के बागी नेता भी शामिल हो सकते हैं।
कौन नेता होंगे शामिल : TMC की इस रैली में शरद पवार (NCP), अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा(BSP), चन्द्रबाबू नायडू (TDP), एम. के स्टालिन (DMK), एच.डी देवगौड़ा उनके बेटे एच. डी. कुमारस्वामी(JD-S), मल्लिकार्जुन खड़गे, अभिषेक मनु सिंघवी(Congress), अरविंद केजरीवाल (AAP), फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (National Conference), तेजस्वी यादव(RJD),हेमंत सोरेन (JMM), शरद यादव (Loktantrik Janata Dal), बीजेपी के बागीयशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, और अरुण शौरी शामिल होंगे। इनके अलावा गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी, पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल भी पहुंचे चुके हैं।
नहीं शामिल होंगे राहुल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी रैली में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी कोलकाता पहुंच चुके हैं।
- राहुल ने लिखा, 'पूरा विपक्ष एक है। मैं ममता दी को विपक्ष की एकता दिखाने के लिए समर्थन देता हूं। आशा है कि हम सब एकजुट भारत का शक्तिशाली संदेश देंगे।' राहुल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'पूरा विपक्ष एकजुट है, हमारा मानना है कि सच्चा राष्ट्रवाद और विकास ही लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के पिलर को बचा सकता है, जिसे भाजपा और मोदी बर्बाद करने पर तुले हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं