भाजपा विधायक की मायावती पर विवादित टिप्पणी, कहा- वे किन्नर से भी बदतर

http://bit.ly/2RFK9KP

नई दिल्ली. भाजपा की मुगलसराय से विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख मयावती पर विवादित टिप्पणी की है। इसकी राजनीतिक हलकों में तीखी आलोचना हो रही है। साधना सिंह ने एक सभा में कहा कि मायावती न महिला हैं न पुरुषण। वे किन्नर से भी बदत्तर हैं। उन्होंने लखनऊ के गेस्ट हाउस में हुआ उनका चीरहरण भूलकर सपा से गठबंधन किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बयान को भाजपा नेताओं का दिवालियापन बताया है।

साधना सिंह ने चंदौली में एक सभा में कहा कहा, ''हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष। इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी। और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया। ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं। जो नारी जात पर कलंक है।''

उन्होंने आगेकहा, ''जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है। उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।''

सतीश मिश्रा ने कहा- भाजपा नेताओं को पागलखाने में भर्ती कराओ
सोशल मीडिया पर साधना सिंह के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद बसपा ने पलटवार किया है। पार्टी के नेता सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा, ''साधना सिंह का बयान बीजेपी के स्तर को प्रदर्शित करता है। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद बीजेपी नेताओं को दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और उन्हें आगरा या बरेली के मेंटल हॉस्पिटल (मानसिक अस्पताल) में भर्ती करा देना चाहिए।''

अखिलेश यादव ने कहा- यह नैतिक दिवालियापन

आप विधायक अलका लांबा ने कहा-मायावती 56 पर भारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bjp mla sadhna singh caller bsp chief mayavati worst than transgenders

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.