सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को किया जाएगा भर्ती

http://bit.ly/2RxvDEN

नई दिल्ली. सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारीदी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं की भागीदारी 20 फीसद होगी। महिलाओं की भर्ती पीबीओआर (पर्सनल बिलो आफिसर रैंक) रोल में की जाएगी।

  1. सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ कैंटोनमेंट इलाकों की देखरेख करना होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और साजोसामान की मूवमेंट को संचालित करती है।

  2. सेना पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं की सालाना भर्ती की दर 52 रहेगी। अभी तक सेना की मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं को भर्ती किया जाता है।

  3. एजेंसी का कहना है कि महिलाओं को युद्ध में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। पिछले साल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि रणनीति के तहत पहले चरण में महिलाओं को सेना पुलिस में जगह दी जाएगी।

  4. रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने हाल ही में राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की भागीदारी 3.80 फीसद है। वायुसेना में महिलाओं की तादाद 13.09 फीसद है जबकि नौसेना में 6 फीसद।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Defence Minister Nirmala Sitharaman takes decision to induct women as jawans in Corps of Military Police in Army

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.