पेट्रोल का रेट 8 पैसे बढ़कर 70.55 रु हुआ, डीजल की कीमतों में लगातार 9वें दिन इजाफा

http://bit.ly/2CtVXW5

नई दिल्ली. पेट्रोल के रेट में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन और डीजल के रेट में लगातार 9वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 70.55 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में यह 7 पैसे बढ़कर 76.18 रुपए हो गया। इन शहरों में डीजल की कीतमों में 19 से 20 पैसे का इजाफा हुआ।


तेल कंपनियां 10 जनवरी से लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 दिन (बुधवार) मामूली कमी आई थी।
9 दिनों (10-18 जनवरी) में दिल्ली में डीजल 2.73 रुपए और मुंबई में 2.90 रुपए महंगा हो चुका है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 70.47 70.55 8 पैसे
मुंबई 76.11 76.18 7 पैसे

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 64.78 64.97 19 पैसे
मुंबई 67.82 68.02 20 पैसे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
petrol price today 18 january 2019: petrol in delhi rs 70.55/ltr diesel price in delhi rs 64.97/ltr know for mumbai raja

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.