करियर में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी ये महिला, वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनी

http://bit.ly/2RWciN0

स्पोर्ट्स डेस्क. विनेश फोगाट को 2018 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। वे इस अवॉर्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय हैं। उनको गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ 'वर्ल्ड कमबैक ऑफ द इयर' कैटेगरी में नामांकित किया गया है। विजेताओं की घोषणा 18 फरवरी को यहां होने वाले लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह में की जाएगी। यह पुरस्कार 2000 में शुरू किया गया था। विजेताओं का चयन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के 66 सदस्य करते हैं। यह अवॉर्ड खेलों में पिछले कैलेंडर ईयर में प्रदर्शन के आधार पर पुरुष और महिला एथलीट को दिया जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम जीत चुकी है यह अवॉर्ड
विनेश इस अवॉर्ड के लिए चुनी जाने वाली इकलौती भारतीय एथलीट हैं। इससे पहले, 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ लॉरियस स्पोटर्स फॉर गुड अवॉर्ड साझा किया था। तब दोनों टीमों को भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए अवॉर्ड दिया गया था। 2014 में भारतीय एनजीओ मैजिक बस भी यह अवॉर्ड जीत चुकी है।

विनेश ने 2018 एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था
भारतीय महिला पहलवान विनेश ने 2018 एशियाई खेलों और गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। हरियाणा के भिवानी की रहने वाले 24 साल की विनेश 2016 में रियो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पिछले साल शानदार वापसी की और देश के लिए गोल्ड मेडल जीते।

नामांकित खिलाड़ियों में जोकोविच, एम्बाप्पे और मॉड्रिच भी
विनेश और वुड्स के अलावा 'वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर' कैटेगरी में जापान के यूजूरू हानयू, कनाडा के मार्क मैकमोरिस, नीदरलैंड की बिबियन मेंटल स्पी और अमेरिका की लिंड्से वोन को भी नामांकित किया गया है। 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्समैन ऑफ द इयर' अवॉर्ड के लिए वर्ल्ड नबंर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, इंग्लैंड के फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन, फ्रांस के फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे और क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच को नामांकित किया गया है।

सेरेना और हालेप का नाम भी शामिल
'लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्सवुमन ऑफ द ईयर' के लिए अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप और जर्मन की एंजेलिक कर्बर भी नामांकित की गईं हैं। पिछले साल रूस में फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम को 'लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द इयर' के लिए नामांकित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vinesh phogat first indian to be nominated for laureus world sports awards

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.