दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता, 68.65 रुपए हुआ रेट; 6 दिन में 1.14 रु कम हुए
नई दिल्ली.देश की राजधानी में पेट्रोल मंगलवार को 19 पैसे सस्ता होकर 68.65 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल के रेट में 20 पैसे कम हुए। इसका रेट 62.66 रुपए हो गया। मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 74.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 65.56 रुपए प्रति लीटर हो गया।
-
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर सोमवार को कीमत (रु/लीटर) मंगलवार को कीमत (रु/लीटर) कमी दिल्ली 68.84 68.65 19 पैसे मुंबई 74.47 74.30 17 पैसे कोलकाता 70.96 70.78 18 पैसे चेन्नई 71.41 71.22 19 पैसे -
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर सोमवार को कीमत (रु/लीटर) मंगलवार को कीमत (रु/लीटर) कमी दिल्ली 62.86 62.66 20 पैसे मुंबई 65.76 65.56 20 पैसे कोलकाता 64.61 64.42 19 पैसे चेन्नई 66.35 66.14 21 पैसे पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार छठे दिन कम हुए हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1.14 रुपए सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का रेट घटने और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट घटा रही हैं।
चार अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गया था। चार अक्टूबर को दिल्ली में डीजल का रेट 75.45 रुपए और मुंबई में 80.10 रुपए पहुंच गया था।
कोई टिप्पणी नहीं