इंस्पेक्टर सुबोध के सिर में कुल्हाड़ी मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

http://bit.ly/2GMno2J

बुलंदशहर.इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को एक औरआरोपी कलुआ को गिरफ्तार किया गया।एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रशांत नट के साथ कलुवा भी इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में शामिल था। उसने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था। पुलिस कलुआ से पूछताछ कर रही है।

आरोपी कलुआ।

बीते साल 3दिसंबर को स्याना कोतवाली इलाके के चिंगरावठी गांव में गोकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित नामक युवककी गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अब तक इस कांड में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रशांत नट भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, प्रशांत ने ही इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।


एसएसपी चौधरी ने बताया कि कलुआ केबुलंदशहर के एक गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकरउसे गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय अदालत घटना में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। उत्तरप्रदेशएसआईटी भी मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कलुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.